logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

*मिशन शक्ति 5.0 अभियान के तहत बीसलपुर में महिलाओं को किया गया जागरूक*

*अटसू औरैया।* अजीतमल पुलिस टीम द्वारा अपने क्षेत्रान्तर्गत बीसलपुर में मिशन शक्ति 5.0 के द्वितीय चरण के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान गांव की महिलाओं - छात्राओं को विभिन्न महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी विस्तारपूर्वक दी गई। पुलिस टीम ने 1076 (मुख्यमंत्री हेल्पलाइन), 1090 (वीमेन पावर हेल्पलाइन), 1930 (साइबर अपराध हेल्पलाइन), 102 (स्वास्थ्य सेवा), 108 (एंबुलेंस सेवा), 1098 (चाइल्ड हेल्पलाइन) सहित 1078, 181 एवं 112 जैसे आपातकालीन नंबरों के उपयोग एवं महत्व के बारे में समझाया। कार्यक्रम में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म जैसे फेसबुक, ट्विटर एवं इंस्टाग्राम के सुरक्षित एवं सावधानीपूर्वक उपयोग के प्रति भी जागरूक किया गया। साथ ही महिला संबंधी अपराधों, उनके अधिकारों, जनकल्याणकारी योजनाओं एवं साइबर अपराधों से बचाव के उपायों पर भी विस्तृत जानकारी दी गई। इस अवसर पर उपनिरीक्षक सुनीता यादव, महिला कांस्टेबल एवं महिला गार्ड उपस्थित रहीं, जिन्होंने छात्राओं को विशेष रूप से सुरक्षा और आत्मविश्वास के प्रति प्रेरित किया।

2
135 views

Comment