मां चंडी देवी भक्तों को मनोवांछित फल प्रदान करती हैं श्री महंत रवींद्र पुरी
माँ चंडी देवी भक्तों की समस्त मनोकामनाओं को पूर्ण करने वाली दिव्य शक्ति हैं। इसी भाव के साथ अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष, माँ मनसा देवी ट्रस्ट के अध्यक्ष तथा पंचायती श्री निरंजनी अखाड़े के सचिव, परम आदरणीय श्री महंत रविंद्र पुरी जी महाराज आज हरिद्वार के प्रसिद्ध सिद्धपीठ माँ चंडी देवी मंदिर पहुँचे। वहाँ उन्होंने मंदिर के वर्तमान महंत श्री भवानी नंदन जी महाराज से शिष्टाचार भेंट कर आत्मीय वार्ता की। इस अवसर पर अपने श्रीमुख से उद्गार व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि माँ चंडी देवी अपने सभी भक्तों को मनोवांछित फल प्रदान करती हैं और जो भी श्रद्धा तथा सच्चे भाव से उनके चरणों में आता है, उसकी झोली कभी खाली नहीं लौटती। उन्होंने आगे कहा कि माता गीतांजलि जी साक्षात देवी स्वरूप हैं तथा उनके ऊपर अनेक देवियों की विशेष कृपा विद्यमान है। जब किसी देवी की दिव्य शक्ति उनके भीतर प्रकट होती है, तब वे सचमुच देवी स्वरूप प्रतीत होती हैं। पूरा वातावरण भक्ति, श्रद्धा और आध्यात्मिक ऊर्जा से ओतप्रोत हो उठा, जहाँ उपस्थित भक्तगण माँ की महिमा का गुणगान करते हुए भावविभोर दिखाई दिए।