हैवलॉक मेथोडिस्ट चर्च में श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया गया गुड फ्राइडे
आगरा हैवलॉक मेथोडिस्ट चर्च में गुड फ्राइडे के पावन अवसर पर एक विशेष धार्मिक कार्यक्रम का गरिमामयी आयोजन किया गया। इस दौरान समूचा चर्च परिसर प्रभु यीशु मसीह की भक्ति और उनके बलिदान की यादों में डूबा नजर आया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण प्रभु यीशु मसीह द्वारा क्रूस पर कहे गए "सात कलमों" (सात वाणियों) का श्रद्धापूर्वक वाचन रहा।
सात कलमों का भावपूर्ण वाचन
ईसाई धर्म में विशेष महत्व रखने वाली इन सात वाणियों को विभिन्न वक्ताओं द्वारा प्रस्तुत किया गया, जिन्होंने उनके गहरे आध्यात्मिक अर्थों को संगति के समक्ष रखा:
प्रथम कलमा: रेव. अर्पण जेकब
द्वितीय कलमा: मिसेज प्रिया लाल
तृतीय कलमा: डॉ. रुचिता राज सिंह
चतुर्थ कलमा: रेव. पंकज सिंह
पंचम कलमा: मिसेज विनीता सिंह
षष्ठम कलमा: जय सिंह वर्दन
सप्तम कलमा: मिस्टर बिनयामिन मसीह
बलिदान और क्षमा का संदेश
इस अवसर पर उपस्थित बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रभु यीशु मसीह के बलिदान, अटूट प्रेम और क्षमा के संदेश को आत्मसात किया। वक्ताओं ने बताया कि कैसे प्रभु ने मानवता के कल्याण के लिए स्वयं को न्योछावर कर दिया। सभी उपस्थित लोगों ने शांति, अहिंसा और मानवता के मार्ग पर चलने का सामूहिक संकल्प लिया।
सेवा और समर्पण का उदाहरण: भंडारा
धार्मिक सभा के समापन के उपरांत चर्च के सदस्यों एवं कॉन्ग्रिगेशन द्वारा एक भव्य भंडारे का आयोजन किया गया। इस सेवा कार्य में चर्च के सभी सदस्यों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। अपने परिश्रम और समर्पण से सदस्यों ने न केवल आगंतुकों की सेवा की,
कार्यक्रम की सफलता में चर्च के प्रीस्ट इंचार्ज रेव. जेकब का विशेष मार्गदर्शन और सहयोग सराहनीय रहा। इस गरिमामय अवसर पर मुख्य रूप से हिनोक लाल, राजेश शर्मा, प्रवीन मिश्रा, स्टैनली डेनियल, दिनेश, रिचर्ड डॉयल, मोरिस लाल, जॉनी मेसी, रोजेश श्यामूल, रॉबिन लाल, मोहित लाल, एंड्रू आयुवन, रोहन तथा मीडिया प्रभारी जेकब लाल सहित भारी संख्या में मसीही समाज के लोग उपस्थित रहे।