logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

जिला मंत्री के स्वागत में जुटे भाजपा कार्यकर्ता, संगठन में दिखा उत्साह

डुमरियागंज, सिद्धार्थनगर। नगर पंचायत डुमरियागंज स्थित भाजपा कार्यालय पर शुक्रवार को नव नियुक्त जिला मंत्री उदयपाल वर्मा के स्वागत में भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनका फूल-मालाओं से जोरदार अभिनंदन किया और संगठन के प्रति उनकी नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम के दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष अमरेंद्र त्रिपाठी और प्रधान संघ अध्यक्ष दिलीप पाण्डेय ने अपने संबोधन में कहा कि जिला कार्यकारिणी में डुमरियागंज क्षेत्र के कार्यकर्ताओं को स्थान मिलने से स्थानीय कार्यकर्ताओं में उत्साह और ऊर्जा का संचार हुआ है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी हमेशा अपने कार्यकर्ताओं को सम्मान देने और उन्हें आगे बढ़ाने का कार्य करती है, जिसका परिणाम है कि क्षेत्र के तीन सक्रिय कार्यकर्ताओं को विभिन्न पदों पर मनोनीत किया गया है। इससे न केवल उनका मनोबल बढ़ा है, बल्कि संगठन भी और अधिक मजबूत हुआ है।
नव नियुक्त जिला मंत्री उदयपाल वर्मा ने अपने संबोधन में पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका वह पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ निर्वहन करेंगे। उन्होंने कहा कि संगठन की नीतियों और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकता होगी, साथ ही कार्यकर्ताओं के साथ समन्वय बनाकर पार्टी को और मजबूत करने का प्रयास किया जाएगा।
इस अवसर पर भाजयुमो जिलाध्यक्ष गौरव मिश्रा, भारत भारी मंडल अध्यक्ष अवधेश चौधरी, शुभम त्रिपाठी, लकी शुक्ला, अमन गौड़, चंद्रिका मौर्य सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

4
151 views

Comment