एटा मेडिकल कॉलेज के ऑर्थो सर्जन पर पत्रकारों को बंधक बनाकर मारपीट का आरोप, जिला पत्रकार कोतवाली के बाहर धरने पर बैठे...
एटा मेडिकल कॉलेज के ऑर्थो सर्जन पर पत्रकारों को बंधक बनाकर मारपीट का आरोप, जिला पत्रकार कोतवाली के बाहर धरने पर बैठे...
एटा जनपद में ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष पंकज गुप्ता ने आरोप लगाया है कि एटा मेडिकल कॉलेज के ऑर्थो सर्जन डॉ. मुकेश परमार ने उन्हें और अन्य पत्रकार साथियों को अपने कक्ष में बंधक बनाकर गंभीर रूप से दुर्व्यवहार और मारपीट की। पीड़ित पत्रकारों ने इस मामले में मुकदमा दर्ज करने की मांग को लेकर जिलेभर के पत्रकारों के साथ कोतवाली नगर के बाहर धरना शुरू कर दिया है। पंकज गुप्ता ने धरना स्थल पर मौजूद पत्रकारों को पूरी घटना की जानकारी दी। पत्रकारों का आरोप है कि पुलिस प्रशासन अब तक उनकी शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है, जिसके चलते यह विरोध प्रदर्शन जारी है।