एस एन एस एस एकेडमी की 25 वीं स्थापना दिवस सम्पन्न
गोरखपुर। दिनांक 2 अप्रैल 2026
दिन बृहस्पतिवार को एस एन एस एस सीनियर सेकेंड्री स्कूल की 25 वीं स्थापना दिवस पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम दीप प्रज्वलित के साथ आयोजित हुआ, जिसमें गोरखपुर जिले के मेयर डाक्टर मंगलेश कुमार श्रीवास्तव की गरिमामयी उपस्थिति मुख्य अतिथि के रूप हुई।डायरेक्टर श्री उमेश चंद्र श्रीवास्तव ने फूल की माला पहनाकर और स्कूल की प्रधानाचार्य श्रीमती रुमा चक्रवर्ती ने बूके देकर एवं विद्यालय परिवार की ओर से स्मृति चिन्ह देकर मेयर साहब को सम्मानित किया गया । मेयर डॉ .श्रीवास्तव ने सरकार द्वारा गोरखपुर के विकास कार्यक्रमों और स्वच्छता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हम सभी को जनता को जागरूक करने के साथ ही बच्चों को भी बचपन से ही इस दिशा में जागरूक करने का प्रयास किया जाना चाहिए। साथ ही वर्तमान परिस्थिति में जल संचय पर विशेष जोर देते हुए बच्चों के साथ उपस्थित नागरिकों को जागृत किया। विद्यालय की वार्षिक पत्रिका "सृजन" का विमोचन करते हुए मेयर डॉ .श्रीवास्तव ने कहा कि विद्यालय परिवार की यह पत्रिका शिक्षा के साथ -साथ संस्कार, अनुशासन, नैतिक मूल्यों और सामाजिक दायित्व की भावना को भी सुदृढ़ करेगी तथा विद्यार्थियों को एक जागरूक, संवेदनशील और जिम्मेदार नागरिक बनने की दिशा प्रेरित करेगी।इस अवसर पर गोरखपुर जिले के तमाम गणमान्य लोगों सहित पूर्व महाप्रबंधक (रेलवे) श्री विजय कुमार श्रीवास्तव, पार्षद प्रतिनिधि सुधीर कुमार, चित्रांश समिति के संरक्षक श्री बी.के.विद्यार्थी , श्री गौरीशंकर श्रीवास्तव, श्री किरण शंकर श्रीवास्तव , पूर्वोत्तर रेलवे पेंशनर्स एसोसिएशन के महामंत्री (संगठन) श्री भानु प्रकाश नारायण, डॉ अरुण कुमार श्रीवास्तव,श्री सुनील कुमार श्रीवास्तव, ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव एवं अभिभावकों की उपस्थिति में शिक्षक/शिक्षिकाओं सहित बच्चों ने को.अस्टिटेंट मैनेजर श्रीमती स्मीता श्रीवास्तव, शिक्षक पवन कुमार श्रीवास्तव , अभिजीत घोषाल, चक्रवर्ती सर के निर्देशन में मनमोहक रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। असिस्टेंट मैनेजर श्री अभिनव श्रीवास्तव के धन्यवाद ज्ञापन के साथ स्थापना दिवस सम्पन्न हुआ।