logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

श्री गोपेश्वर नाथ मंदिर प्रांगण में हनुमान जयंती उत्सव धूमधाम से मनाया

गाजियाबाद। शास्त्री नगर क्षेत्र के जीवन विहार स्थित श्री गोपेश्वर नाथ मंदिर में हनुमान जयंती महोत्सव बहुत ही धूप नाम से मनाया गया।
श्री गोपाल नाथ मंदिर के संचालक पंडित संजय भारद्वाज जी ने बताया हनुमान जयंती के अवसर पर सुंदरकांड का पाठ किया गया एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें फूलों की होली सुदामा जी का नाट्य मंचन बजरंगबली का किरदार ने सभी दर्शकों को मंत्र मुग्ध कर दिया सभी कॉलोनी वासियों ने खूब आनंद लिया, महिलाएं भी संगीत की धुन पर खूब नृत्य किया।
इस अवसर पर सभी श्रद्धालुओं के लिए भंडारा प्रसाद का वितरण किया गया। कार्यक्रम का संचालन पं. संजय भारद्वाज द्वारा किया गया।
उक्त कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष प्रीतम लाल जिला मीडिया प्रभारी संजय शर्मा नागरिक सुरक्षा से पोस्ट वर्णन रिजर्व अरुण कुमार श्रीवास्तव पोस्ट वार्डन अरविंद दीक्षित वार्डन अखिल भटनागर तथा जीवन विहार कल्याण समिति के महासचिव शशि प्रकाश कौशिक, पूर्व अध्यक्ष उमेश चौधरी, परिवर्तन सेवा समिति के अध्यक्ष सुनील त्यागी लखन लाल अवस्थी, सुरेश पंचाल, गोपाल गुप्ता, नवजोत गुप्ता, आर बी दुबे गोपेश्वर नाथ मंदिर सेवा समिति के अन्य पदाधिकारी एवं जीवन विहार कॉलोनी वासी तथा अन्य गण मान्य लोग सम्मिलित हुए।

71
1985 views

Comment