logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

NASA स्पेस सेटलमेंट प्रतियोगिता में श्री चैतन्य स्कूल का दबदबा—15वीं बार बना विश्व चैंपियन

गाजियाबाद। राजनगर एक्सटेंशन स्थित श्री चैतन्य स्कूल ने एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गाजियाबाद और देश का नाम रोशन किया है। अमेरिका में आयोजित प्रतिष्ठित NASA NSS स्पेस सेटलमेंट प्रतियोगिता 2026 में विद्यालय ने लगातार 15वीं बार विश्व चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया है।
संस्थान की निदेशक श्रीमती सीमा के हवाले से मीडिया प्रभारी संजय शर्मा ने बताया कि इस वैश्विक प्रतियोगिता में 31 देशों के छात्रों ने भाग लिया। कुल 134 विजेता प्रोजेक्ट्स घोषित किए गए, जिनमें भारत को 80 पुरस्कार प्राप्त हुए। इनमें से 57 पुरस्कार केवल श्री चैतन्य स्कूल के छात्रों ने हासिल किए, जो भारत के कुल परिणामों का लगभग 71 प्रतिशत है।
श्रीमती सीमा ने बताया कि यह उपलब्धि विश्व स्तर पर अद्वितीय है और अब तक किसी अन्य शैक्षणिक संस्था ने इस स्तर की निरंतर सफलता हासिल नहीं की है।
विद्यालय के छात्रों द्वारा जीते गए 57 पुरस्कारों में
6 प्रथम पुरस्कार
11 द्वितीय पुरस्कार
10 तृतीय पुरस्कार
30 सम्माननीय उल्लेख शामिल हैं।
इन सभी विजेता प्रोजेक्ट्स में 549 से अधिक छात्रों ने भाग लेकर अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
उन्होंने कहा कि चाहे पुरस्कारों की संख्या हो, विजेता प्रोजेक्ट्स हों या प्रतिभागी छात्रों की संख्या—हर क्षेत्र में श्री चैतन्य स्कूल ने विश्व स्तर पर अपनी श्रेष्ठता सिद्ध की है।
श्रीमती सीमा ने इस शानदार उपलब्धि के लिए सभी छात्रों, अभिभावकों, शिक्षकों एवं स्टाफ को बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता न केवल विद्यालय बल्कि पूरे देश के लिए गर्व का विषय है।
उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि जहां अन्य 30 देशों ने मिलकर कुल 54 विजेता प्रोजेक्ट्स हासिल किए, वहीं भारत से केवल श्री चैतन्य स्कूल ने ही 57 विजेता प्रोजेक्ट्स जीतकर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है।

1
460 views

Comment