logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

खबर का बड़ा असर: प्राचार्य ने वापस लिया आदेश, 7 डॉक्टरों की कार्यमुक्ति रद्द


सत्यता के आधार पर प्रकाशित खबर का बड़ा असर देखने को मिला है। अपर मुख्य सचिव के कड़े रुख के बाद मेडिकल कॉलेज प्रशासन को अपने निर्णय पर पीछे हटना पड़ा। मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य ने मजबूरन 7 डॉक्टरों को कार्यमुक्त करने के अपने आदेश को निरस्त कर दिया है।
बताया जा रहा है कि मामले की गहन पड़ताल कर खबर प्रकाशित किए जाने के बाद उच्च स्तर पर संज्ञान लिया गया। इसके बाद अपर मुख्य सचिव द्वारा सख्त निर्देश दिए गए, जिसके चलते प्राचार्य को अपना फैसला बदलना पड़ा।
गौरतलब है कि 7 डॉक्टरों को कार्यमुक्त करने का आदेश पहले जारी किया गया था, जिससे स्वास्थ्य सेवाओं पर भी असर पड़ने की आशंका जताई जा रही थी। लेकिन मामले के उजागर होने के बाद प्रशासन हरकत में आया और आदेश को रद्द कर दिया गया।
इस पूरे घटनाक्रम में प्राचार्य को अपने ही निर्णय पर पीछे हटना पड़ा, जिससे उनकी कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।

0
24 views

Comment