नांदेड़ लोकसभा क्षेत्र का संपर्क प्रमुखपद पर माजी महापौर,नगरसेवक रामाकांत मढवी की नियुक्ती
वंदनीय हिंदूहृदयसम्राट बालासाहेब ठाकरे एवं धर्मवीर आनंद दिघे के आशीर्वाद तथा शिवसेना के मुख्य नेता व उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के निर्देशानुसार संगठन में महत्वपूर्ण नियुक्ति की गई है।
शिवसेना द्वारा नांदेड लोकसभा क्षेत्र के संपर्क प्रमुख पद पर रमाकांत मढवी की नियुक्ति घोषित की गई है। इस नियुक्ति को संगठन को मजबूत करने और आगामी राजनीतिक गतिविधियों को गति देने के दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
पार्टी सूत्रों के अनुसार, रमाकांत मढवी को संगठन विस्तार, कार्यकर्ताओं के समन्वय और नांदेड लोकसभा क्षेत्र में शिवसेना की पकड़ मजबूत करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
इस नियुक्ति के बाद स्थानीय कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है और उम्मीद जताई जा रही है कि संगठन को नई दिशा और मजबूती मिलेगी।