logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

गाजियाबाद के नसरतपुरा इलाके में एक पेंट की दुकान में अचानक भीषण आग लग गई

रिपोर्ट – सूरज कुमार गाजियाबाद
गाजियाबाद के नसरतपुरा इलाके में एक पेंट की दुकान में अचानक भीषण आग लग गई। आग लगते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया।
मौके पर पुलिस भी पहुंची और आसपास के क्षेत्र को सुरक्षित कराया। दमकल कर्मियों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया।
गनीमत रही कि इस घटना में किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है। हालांकि दुकान में रखा सामान जलकर राख हो गया, जिससे नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है।

3
216 views

Comment