logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

शाहजहांपुर में डीएम की गाड़ी ओवरटेक कर हूटर बजाना पड़ा भारी, युवक गिरफ्तार

शाहजहांपुर। शहर में ट्रैफिक नियमों की अनदेखी करना एक युवक को महंगा पड़ गया। ट्रैफिक पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए डीएम की गाड़ी को ओवरटेक कर हूटर बजाने वाले युवक को गिरफ्तार कर लिया।

जानकारी के अनुसार, चेकिंग के दौरान संदिग्ध कार को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन चालक ने वाहन नहीं रोका। आरोप है कि युवक ने ट्रैफिक दरोगा पर कार चढ़ाने की कोशिश की और मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों के साथ धक्का-मुक्की भी की।

पुलिस ने घेराबंदी कर किसी तरह आरोपी को काबू में लिया। तलाशी के दौरान कार से पुलिस की टोपी और फ्लैश लाइट बरामद हुई, जिससे मामला और गंभीर हो गया। इसके बाद वाहन को तत्काल सीज कर दिया गया।

ट्रैफिक पुलिस के मुताबिक आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। घटना के बाद शहर में चेकिंग अभियान और सख्त कर दिया गया है।

1
0 views

Comment