logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

जमशेदपुर सुंदर नगर थाना क्षेत्र में हुई चोरी की घटना को महज कुछ घंटे के अंदर ही पुलिस ने चोर को दबोचा

जमशेदपुर :- सुंदर नगर थाना अंतर्गत बीते रात तीन दुकानों का ताला तोड़ा गया जिस पर सुंदर नगर थाना प्रभारी ने महज कुछ घंटे के अंदर ही चोरी की घटना को अंजाम देने वाले विष्णु मुर्मू को पकड़ कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया बता दे कि बीती रात चोरी की घटना को अंजाम देने वाले विष्णु मुर्मू ने दुकान से चोरी कर भाग रहा था तभी सुंदर नगर थाना के गश्ती दल ने घेर कर इसे पकड़ा उसके पास से₹1300 कैश चार सिगरेट के डब्बे लोहा काटने वाला कटर ,प्लस और स्क्रू ड्राइवर समेत और भी सामान बरामद हुई काफी पूछताछ के बाद इसे न्यायिक हिरासत में आज भेज दिया गया सुंदर नगर थाना प्रभारी अजीत कुमार मुंडा द्वारा बताया गया कि प्रशासन हमेशा सुंदर नगर वासियों की सुरक्षा के लिए हमेशा तत्पर है और आगे भी ऐसी घटना को अंजाम देने वाले शख्स को छोड़ा नहीं जाएगा

5
255 views

Comment