logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

झारखंड मुक्ति मोर्चा के चार नामवर अब राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की विजय पताका असम में फहराएंगे।

झारखंड मुक्ति मोर्चा के चार नामवर अब राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की विजय पताका असम में फहराएंगे। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का यह मिशन केवल पार्टी का पताका फहराना नहीं है बल्कि झारखंड मुक्ति मोर्चा को राष्ट्रीय पार्टी की दौड़ में शामिल करने की दिशा में किया गया प्रयास भी है। असम विधानसभा चुनाव को हेमंत सोरेन ने हल्के में नहीं लिया है। उन्होंने चार विश्वसनीय नेताओं को पहले असम की सरजमी पर उतारा और उनकी रिपोर्ट आने के बाद चुनाव लड़ने का निर्णय किया। कौन हैं वे नामवर जिनसे हेमंत सोरेन को है उम्मीद!

झारखंड मुक्ति मोर्चा का परचम लहराने की जिम्मेदारी लेने वाले सांसद विजय हांसदा का बैक ग्राउंड कांग्रेस का है। वे पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष थामस हांसदा के पुत्र हैं। विरासत में विजय हांसदा को कांग्रेस की राजनीति के गुर हासिल हुए हैं। वैसे अभी विजय कुमार हंसदा लोकसभा सदस्य हैं। वे झारखंड के राजमहल निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं और झारखंड मुक्ति मोर्चा के सदस्य हैं। उन्होंने वर्ष 2025 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी के उम्मीदवार ताला मरांडी को लगभग 18 हजार मतों से हराकर अपनी श्रेष्ठता साबित की थी। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन कांग्रेस के साथ गठबंधन से अलग होकर असम विधानसभा चुनाव लड़ेंगे।

#JharkhandPolitics #HemantSoren #AssamElections

11
328 views

Comment