logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अलवर द्वारा एसबीआई बैंक मालाखेड़ा में नशा मुक्ति विधिक जागरूकता शिविर आयोजित।

मालाखेड़ा। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अलवर के निर्देशानुसार मालाखेड़ा में नशा मुक्ति जागरूकता अभियान के तहत एक शिविर का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मे पीएलवी सुरेन्द्र सिंह नरूका द्वारा किया गया।

शिविर का आयोजन भारतीय स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) की शाखा परिसर में किया गया, जहां बैंक के शाखा प्रबंधक सुरेन्द्र सिंह मीणा भी उपस्थित रहे। इस अवसर पर उन्होंने सभी उपस्थित लोगों से नशे से दूर रहने की अपील करते हुए कहा कि नशा व्यक्ति के जीवन, परिवार और समाज के लिए अत्यंत हानिकारक है।

कार्यक्रम के दौरान लोगों को नशीले पदार्थों के दुष्प्रभावों के बारे में जानकारी दी गई तथा उन्हें जागरूक किया गया कि वे स्वयं भी नशे से दूर रहें और दूसरों को भी इसके प्रति जागरूक करें।

साथ ही, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अलवर की ओर से मिलने वाली निःशुल्क कानूनी सहायता एवं पुनर्वास सेवाओं की जानकारी भी दी गई। उपस्थित लोगों को NDPS Act 1985 के प्रावधानों से अवगत कराया गया।

शिविर में बैंक कर्मचारियों, ग्राहकों एवं स्थानीय नागरिकों ने भाग लेकर कार्यक्रम को सफल बनाया। अंत में सभी को नशा मुक्ति का संकल्प दिलाया गया।

0
255 views

Comment