अमेठी में आज हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर भक्ति और आस्था का अभूतपूर्व सैलाब देखने को मिल रहा है जिलेभर के मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भी
अमेठी में आज हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर भक्ति और आस्था का अभूतपूर्व सैलाब देखने को मिल रहा है। जिलेभर के मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी है और पूरा माहौल भक्तिमय बना हुआ है।
सुबह से ही हनुमान मंदिरों में विशेष सजावट के साथ हनुमान चालीसा और सुंदरकांड का पाठ किया जा रहा है। वहीं अमेठी के देवीपाटन मंदिर से विश्व हिंदू परिषद के नेतृत्व में भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें हजारों की संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।
इस दौरान बालब्रह्मचारी सगरा आश्रम पीठाधीश्वर मौनी जी महाराज की गरिमामयी उपस्थिति रही। शोभायात्रा में भक्तों का उत्साह चरम पर दिखा, जय श्रीराम और बजरंगबली के जयकारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा।
मौनी जी महाराज ने बड़ा बयान देते हुए कहा—
“सनातन का डंका पूरे विश्व में बजेगा, और जो सनातन की ओर आंख उठाएगा, वह मिट्टी में मिल जाएगा।”
*G.S.Tiwari*