logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

*महापौर जीवर्धन चौहान ने पीएम आवास हितग्राहियों को वितरित किए प्रमाण पत्र* *शहर में 340 आवास स्वीकृत, किस्तों में मिलेगी राशि, समय पर निर्माण पर अतिर

*महापौर जीवर्धन चौहान ने पीएम आवास हितग्राहियों को वितरित किए प्रमाण पत्र*

*शहर में 340 आवास स्वीकृत, किस्तों में मिलेगी राशि, समय पर निर्माण पर अतिरिक्त प्रोत्साहन*

रायगढ़।नगर निगम रायगढ़ में महापौर जीवर्धन चौहान द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए। महापौर कक्ष में आयोजित इस कार्यक्रम में चयनित हितग्राहियों को उनके आवास निर्माण की स्वीकृति प्रदान की गई।जानकारी के अनुसार, पूर्व में 130 एवं वर्तमान में 210 आवास स्वीकृत हुए हैं, इस प्रकार शहर में कुल 340 हितग्राहियों को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ मिलेगा।आज आयोजित कार्यक्रम में मो. फारुख अंसारी, रेशमा बानो, शरबरी बानो, माया यादव, शत्रुघ्न देवांगन, जोधराम माली, कुंजबिहारी यादव, बसंतलाल उरांव एवं राजकुमारी उरांव को महापौर के हाथों प्रमाण पत्र प्रदान किया गया।महापौर ने बताया कि हितग्राहियों को आवास निर्माण के लिए राशि चार किश्तों में प्रदान की जाएगी,

जिसमें—प्रथम किश्त (नींव खुदाई) – ₹63,000

द्वितीय किश्त (लिंटल लेवल) – ₹87,000

तृतीय किश्त (ढलाई लेवल) – ₹65,000

चतुर्थ किश्त (पूर्ण स्तर) – ₹35,000

इसके अतिरिक्त, निर्धारित समय सीमा में निर्माण पूर्ण करने पर मुख्यमंत्री गृहप्रवेश सम्मान योजना के तहत ₹32,850 की अतिरिक्त प्रोत्साहन राशि भी दी जाएगी।कार्यक्रम के दौरान सभी हितग्राहियों ने माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी, माननीय मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जी, स्थानीय विधायक एवं वित्तमंत्री ओमप्रकाश चौधरी जी तथा महापौर के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस योजना से उन्हें अपने पक्के घर का सपना साकार करने में बड़ी मदद मिलेगी।यह पहल न केवल शहर के जरूरतमंद परिवारों के लिए आशा की किरण है, बल्कि महापौर जीवर्धन चौहान की जनहितैषी कार्यशैली का भी उत्कृष्ट उदाहरण है।इस अवसर पर एमआईसी सदस्य मुक्तिनाथ बबुआ, सुरेश गोयल, पार्षद कुंदन चौहान, प्रधानमंत्री आवास योजना के अधिकारी, एवं बड़ी संख्या में हितग्राहि उपस्थित रहे।

2
0 views

Comment