logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

डिब्रूगढ़ ज़िले के डूमडूमा विधानसभा क्षेत्र के फिलोबाड़ी में कांग्रेस प्रत्याशी श्री दुर्गा भूमिज जी के समर्थन में पहुँचा, जहाँ हिंदी भाषी भाइयों और

डिब्रूगढ़ ज़िले के डूमडूमा विधानसभा क्षेत्र के फिलोबाड़ी में कांग्रेस प्रत्याशी श्री दुर्गा भूमिज जी के समर्थन में पहुँचा, जहाँ हिंदी भाषी भाइयों और बहनों के साथ आत्मीय संवाद का अवसर मिला।
चाय बागानों से जुड़ा यह क्षेत्र मेहनतकश लोगों की पहचान है। बिहार और उत्तर प्रदेश से आए हमारे भाई-बहन वर्षों से यहाँ बसकर असम की मिट्टी में रच-बस गए हैं। उनका संघर्ष, उनका परिश्रम और उनका योगदान इस क्षेत्र की ताकत है।
आज जब उनसे मुलाकात हुई, तो उनके मन की पीड़ा साफ झलक रही थी।
लोगों का कहना है कि भाजपा ने हिंदी भाषी समाज के साथ दोहरा व्यवहार किया है।
ज़मीन के पट्टों को लेकर किए गए वादे अधूरे छोड़ दिए गए—जिससे लोगों में गहरा असंतोष है।
मैंने सभी से अपील की कि इस बार अपने हक, अपने सम्मान और अपने भविष्य के लिए कांग्रेस के पक्ष में मतदान करें।
यह सिर्फ एक चुनाव नहीं, बल्कि अपने अधिकार और सम्मान की लड़ाई है।
आइए, हम सब मिलकर “Mission 2029” के संकल्प के साथ एक न्यायपूर्ण, मजबूत और विकसित असम का निर्माण करें।
जय हिंद!
जय कांग्रेस!
आपका अपना,
डॉ. एम. डी. फिरोज आलम

2
8704 views

Comment