logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करने की मांग को लेकर अखिलेश पांडे की पदयात्रा प्रारंभ, संत-महात्माओं का समर्थन


जिला मऊगंज, मध्यप्रदेश
मध्यप्रदेश के मऊगंज जिले से समाजसेवी अखिलेश पाण्डेय जी द्वारा गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करने की मांग को लेकर एक महत्वपूर्ण पदयात्रा का शुभारंभ किया गया है। इस पदयात्रा का मुख्य उद्देश्य देशभर में जनजागरूकता फैलाना एवं सरकार का ध्यान इस विषय की ओर आकर्षित करना है।
इस पदयात्रा में विभिन्न क्षेत्रों से संत-महात्मा, धर्मगुरु एवं सामाजिक कार्यकर्ता शामिल होकर अपना समर्थन एवं सहयोग दे रहे हैं। यात्रा के दौरान आमजन को गौ माता के संरक्षण, उनके धार्मिक एवं सांस्कृतिक महत्व के बारे में जागरूक किया जा रहा है।
समाजसेवी अखिलेश पाण्डेय ने कहा कि गौ माता भारतीय संस्कृति और परंपरा की आधारशिला हैं, इसलिए उन्हें राष्ट्र माता का दर्जा दिया जाना चाहिए। उन्होंने आम जनता से इस मुहिम में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की है।
पदयात्रा को जिले के विभिन्न क्षेत्रों में व्यापक जनसमर्थन मिल रहा है, जिससे यह अभियान लगातार गति पकड़ता जा रहा है।

“गौ माता हमारे लिए आस्था और संस्कृति का प्रतीक हैं, उन्हें राष्ट्र माता का दर्जा मिलना चाहिए।” — अखिलेश पांडे
📌 रिपोर्टर:
ज्ञानेंद्र कुमार पाण्डेय
📺 मीडिया:

43
1362 views

Comment