सनातन सेना संगठन विस्तार पर आभार एवं जागरूकता का संदेश
वाराणसी। सनातन सेना संगठन के निरंतर विस्तार को लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रमुख वृजेन्द्र फौजी द्वारा एक वर्चुअल बैठक आयोजित की गई, जिसमें संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए महत्वपूर्ण संदेश दिया गया। अपने संबोधन में उन्होंने संगठन के विस्तार में सभी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं समर्पित सदस्यों के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि आप सभी के अथक प्रयास, समर्पण और निष्ठा के कारण ही आज सनातन सेना मजबूत स्थिति में आगे बढ़ रही है। इसके लिए उन्होंने सभी के प्रति आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया। उन्होंने आगे कहा कि अब समय संगठन को और अधिक सशक्त बनाने का है। समाज सेवा, धर्म रक्षा एवं जनहित के उद्देश्यों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए अधिक से अधिक लोगों को संगठन से जोड़ना हम सभी की जिम्मेदारी है।बैठक के माध्यम से उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि अपने-अपने क्षेत्रों में जागरूकता फैलाएं, युवाओं को प्रेरित करें और संगठन के मिशन को हर घर तक पहुंचाने का कार्य करें। अंत में उन्होंने सभी से एकजुट होकर संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का संकल्प लेने की अपील की। इस बैठक में प्रमुख रूप से प्रदेश प्रभारी आईटी सेल अभिषेक सिंह, मण्डल प्रभारी/मीडिया प्रभारी आशीष कुमार मिश्रा, जिला आईटी सेल प्रभारी अभिषेक त्रिपाठी, सह आईटी सेल सदस्य रौनक जी, अमेन्द्र (अमन), शिवांशू, मंयक, शुभम सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहें