logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

जनहित सर्वोपरि: प्रस्तावित चूना पत्थर खदान के विरोध में जिला कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल कलेक्टर से मिला, जनहित में कार्रवाई का मिला आश्वासन

चित्रसेन घृतलहरे AIMA MEDIA//सारंगढ़ नगर पालिका क्षेत्र सहित आसपास की कई ग्राम पंचायतों में प्रस्तावित चूना पत्थर खदान (Limestone Mine) खोले जाने के विरोध ने अब राजनीतिक रूप ले लिया है। इसी मुद्दे को लेकर आज जिला कांग्रेस कमेटी का एक प्रतिनिधिमंडल जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ताराचंद देवांगन के नेतृत्व में जिला कलेक्टर से सीधे मुलाकात करने पहुंचा। प्रतिनिधिमंडल ने खदान के संभावित दुष्प्रभावों, पर्यावरणीय जोखिमों और स्थानीय ग्रामीणों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाते हुए खदान खोलने का जोरदार विरोध दर्ज कराया।
इससे पहले सैकड़ों ग्रामीण शांतिपूर्ण रैली निकालकर कलेक्टर कार्यालय पहुंच चुके हैं और जिले के हित में खदान प्रस्ताव को निरस्त करने की मांग कर चुके हैं।
पर्यावरण व जनहित पर गहन चर्चा
कांग्रेस प्रतिनिधियों ने कलेक्टर के समक्ष स्पष्ट किया कि प्रस्तावित खदान खुलने से—
कृषि भूमि प्रदूषित एवं क्षतिग्रस्त होगी,
जल स्तर पर नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा,
धूल और कंपन के कारण स्वास्थ्य संबंधी समस्याएँ बढ़ेंगी,
शहर व ग्रामीण क्षेत्रों में यातायात अव्यवस्थित होगा,
और एक सुंदर, शांत जिला मुख्यालय की संरचना प्रभावित होगी।
प्रतिनिधियों ने खदान आवंटन प्रक्रिया की पारदर्शिता पर भी सवाल उठाते हुए विस्तृत चर्चा की।
कलेक्टर ने दिया उचित कार्यवाही का आश्वासन
कलेक्टर ने जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए कहा कि ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों द्वारा उठाए गए सभी बिंदुओं पर नियमानुसार आवश्यक और सार्थक पहल की जाएगी। उन्होंने यह भी आश्वस्त किया कि पर्यावरणीय मूल्यांकन और जनभावनाओं को ध्यान में रखते हुए उचित निर्णय लिया जाएगा।
प्रतिनिधिमंडल में शामिल रहे प्रमुख नेता
आज की मुलाकात में जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ताराचंद देवांगन के साथ प्रदेश कांग्रेस प्रतिनिधि सुरज तिवारी, घनश्याम मनहर, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष पुरुषोत्तम साहू, संजय दुबे, गोल्डी नायक (जिला संगठन महामंत्री), विनोद भारद्वाज (जिला पंचायत सदस्य), डॉ. दिलीप अनंत (जिला महामंत्री), दारा सिंह जांगड़े, नगर अध्यक्ष रामनाथ सिदार, ब्लॉक अध्यक्ष राकेश पटेल, मंडल अध्यक्ष रमेश खुटे, डेढ़राज चंद्र, कृष्णा साहू, कमल, राम सिंह, यूथ कांग्रेस अध्यक्ष राजेंद्र वारे, सिद्धू खूंटे, तारकेश्वर टांडेल सहित कई प्रबुद्ध नागरिक उपस्थित रहे।

11
711 views

Comment