logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

डीडवाना में हनुमान जयंती पर बालाजी मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

डीडवाना में हनुमान जयंती पर बालाजी मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
डीडवाना। शहर के प्रसिद्ध शीतलकुंड बालाजी मंदिर में गुरुवार को हनुमान जयंती का पर्व श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया।
हनुमान जयंती के अवसर पर सुबह से ही मंदिर में दर्शन के लिए भक्तों की लंबी कतारें देखने को मिलीं। श्रद्धालुओं ने बालाजी महाराज के दर्शन कर पूजा-अर्चना की और पुण्य लाभ प्राप्त किया। मंदिर परिसर में पूरे दिन “जय श्री राम” और “जय बजरंग बली” के जयकारे गूंजते रहे, जिससे वातावरण भक्तिमय बना रहा।
आयोजन के तहत अखंड रामायण पाठ, भजन संध्या, विशेष पूजन और भव्य महाआरती जैसे कार्यक्रम आयोजित किए गए। मुख्य कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं ने पूज्य श्री श्री 1008 स्वामी विष्णुप्रपन्नाचार्य जी महाराज से आशीर्वाद भी प्राप्त किया।
हनुमान जयंती के पावन अवसर पर डीडवाना सहित आसपास के क्षेत्रों से भी श्रद्धालु मंदिर पहुंचे। मंदिर प्रशासन की ओर से दर्शन, पूजा और प्रसाद वितरण की समुचित व्यवस्थाएं की गई ।
पूरे आयोजन के दौरान मंदिर परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया , जो श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र बना ।

3
148 views

Comment