logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

3 अप्रैल 2026: मथुरा कलेक्ट्रेट में कमिश्नर का औचक निरीक्षण, 10 अधिकारी ड्यूटी से नदारद — वेतन रोकने का आदेश

3 अप्रैल 2026: मथुरा कलेक्ट्रेट में कमिश्नर का औचक निरीक्षण, 10 अधिकारी ड्यूटी से नदारद — वेतन रोकने का आदेश
मथुरा, 3 अप्रैल 2026।
आज जिला कलेक्ट्रेट में उस समय हड़कंप मच गया जब कमिश्नर ने अचानक औचक निरीक्षण किया। बिना पूर्व सूचना किए गए इस निरीक्षण में प्रशासनिक लापरवाही खुलकर सामने आई।
दौरे के दौरान कलेक्ट्रेट की विभिन्न शाखाओं में कुल 10 अधिकारी अपनी ड्यूटी से नदारद पाए गए। कई डेस्क खाली थीं और उपस्थिति रजिस्टर में भी अनियमितताएँ मिलीं, जिस पर कमिश्नर ने कड़ा रुख अपनाया।
कमिश्नर ने इस गंभीर लापरवाही पर सभी नदारद अधिकारियों के वेतन रोकने का आदेश जारी कर दिया है। साथ ही उन्हें लिखित स्पष्टीकरण देने का निर्देश दिया गया है।
कमिश्नर ने कहा कि सरकारी कार्यालयों में ढिलाई किसी भी हालत में स्वीकार नहीं होगी और आने वाले दिनों में भी ऐसे औचक निरीक्षण जारी रहेंगे, ताकि अनुशासन और कार्यक्षमता सुनिश्चित की जा सके।
सम्वाददाता: कृष्णा कुमार वर्मा
(Krishna Kumar Verma Reporting)

9
244 views

Comment