अंबेडकर जयंती को लेकर महासंघ की अहम बैठक 5 अप्रैल को,बारां में होगी आयोजित।*
बारां:अखिल राजस्थान अनुसूचित जाति, जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग अधिकारी-कर्मचारी संयुक्त महासंघ, बारां के तत्वावधान में डॉ .भीमराव अंबेडकर जयंती के उपलक्ष्य में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया जा रहा है।
जिलाध्यक्ष एवं कार्यकारिणी द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार,बैठक में आरक्षित वर्ग के विभिन्न कर्मचारी संगठनों के अध्यक्षों के साथ-साथ सभी समाजों के जिला अध्यक्षों को आमंत्रित किया गया है। इस दौरान अंबेडकर जयंती कार्यक्रम की रूपरेखा,आयोजन एवं व्यवस्थाओं पर विस्तृत चर्चा की जाएगी।
महासंघ के सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों से आग्रह किया गया है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर बैठक को सफल बनाएं।
📌 बैठक विवरण (बॉक्स न्यूज़)
📅 दिनांक: 05 अप्रैल 2026 (रविवार)
⏰ समय: प्रातः 11:00 बजे
📍 स्थान: धाकड़ छात्रावास, कॉलेज रोड, बारां
✍️ निवेदक:-
जिलाध्यक्ष एवं समस्त कार्यकारिणी
संयुक्त महासंघ, बारां(राजस्थान)।