logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

ग्राम श्यामाका में 5 अप्रैल को होगा डॉ भीमराव अम्बेडकर प्रतिमा का अनावरण,उप मुख्यमंत्री डॉ प्रेम चंद बैरवा करेंगे शिरकत

*ग्राम श्यामाका में 5 अप्रैल को होगा डॉ. अंबेडकर प्रतिमा का अनावरण, उपमुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा करेंगे शिरकत*

खैरथल / हीरालाल भूरानी
खैरथल नगर परिषद में शामिल ग्राम श्यामाका में 5 अप्रैल को बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा का अनावरण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में राजस्थान सरकार के उपमुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। वे दोपहर 2:30 बजे ग्राम श्यामाका पहुंचेंगे। भाजपा मंडल अध्यक्ष मनीष शर्मा ने बताया कि इस अवसर पर भाजपा के कई वरिष्ठ नेता, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे।
कार्यक्रम में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं पूर्व विधायक रामहेत सिंह यादव, जिला प्रमुख बलबीर छिल्लर, सरस डेयरी चेयरमैन नितिन सांगवान, जिला अध्यक्ष महासिंह चौधरी सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारी भाग लेंगे। इसके अलावा खैरथल भाजपा मंडल अध्यक्ष मनीष शर्मा, भाजपा के पूर्व सभापति, चेयरमैन, प्रधान, जनप्रतिनिधि, जिला पदाधिकारी, जाटव समाज संस्थान के पूर्व अध्यक्ष रामबाबू जाटव व समाज के गणमान्य लोग भी कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम को लेकर ग्राम श्यामाका व आसपास के क्षेत्र में तैयारियां तेज कर दी गई हैं। आयोजन को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं एवं समाज के लोगों में उत्साह देखा जा रहा है।

1
0 views

Comment