नोएडा एलिवेटेड रोड पर स्पीड लिमिट घटी, अब 50 किमी/घंटा से ज्यादा चलाना पड़ सकता है भारी
नोएडा में सेक्टर 61 से सेक्टर 18 तक जाने वाले एलिवेटेड रोड पर वाहनों की स्पीड लिमिट को कम कर दिया गया है। ट्रैफिक पुलिस के अनुसार, अब हल्के वाहनों (कार, बाइक) के लिए अधिकतम स्पीड 50 किमी प्रति घंटा और भारी वाहनों के लिए 40 किमी प्रति घंटा निर्धारित की गई है।