logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

हरदोई गांधी भवन की आर्थिक स्थिति मजबूत बनाने हेतु दुकानों का निर्माण कराया जायेगा-डी0एम0

आज गांधी भवन जनकल्याण समिति की बैठक जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता में स्वामी विवेकानन्द सभागार में आहूत की गयी। बैठक जिलाधिकारी ने समिति के सदस्यों से कहा कि गांधी भवन के साज-सज्जा एवं बेहतर रख-रखाव के लिए समिति की आय में बढोत्तरी करने हेतु गांधी भवन के किनारे टीन शेड दुकानों के निर्माण कराया जायेगा और यह दुकाने फोटो स्टेट, कापी-किताब, खादी भण्डार, मेडिकल स्टोर आदि के लिए दी जायेगी। इस पर विस्तार से चर्चा की गयी। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी सान्या छाबड़ा, अपर जिलाधिकारी न्यायिक प्रफुल्ल कुमार त्रिपाठी, नगर मजिस्टेªट सुनील कुमार त्रिवेदी, प्रभारी जिला सूचना अधिकारी दिव्या निगम, समिति के लल्लू दादा, अविनाश गुप्ता, राम प्रकाश शुक्ला सहित अन्य सभी सदस्य उपस्थित रहे।
*रिपोर्टर यूनुश सिद्दीकी
हरदोई*

1
383 views

Comment