logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

बखरी:-त्वरित कार्रवाई और इंसाफ के लिए चर्चित बखरी थाना अध्यक्ष शैलेंद्र कुमार

बखरी:-त्वरित कार्रवाई और इंसाफ के लिए चर्चित बखरी थाना अध्यक्ष शैलेंद्र कुमार

बेगूसराय जिले के बखरी थाना क्षेत्र में एक बार फिर पुलिस की सक्रियता देखने को मिली है।
बखरी थाना अध्यक्ष शैलेंद्र कुमार और अपर थानाध्यक्ष पवन कुमार त्वरित कार्रवाई और निष्पक्ष इंसाफ के लिए क्षेत्र में जाने जाते हैं।
मामला बीते मंगलवार का है, जहां बगरस के राटन पंचायत में एक महिला के साथ मारपीट की घटना सामने आई।
पीड़िता कंचन देवी, पति नवीन यादव, के साथ आरोपियों द्वारा मारपीट की गई।
इतना ही नहीं, लोक लज्जा भंग करने का भी प्रयास किया गया, जिससे क्षेत्र में आक्रोश फैल गया।
घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची।
घायल महिला को तत्काल बखरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।
डॉक्टरों के अनुसार महिला के हाथ में 4 से 5 टांके लगे हैं।और शरीर के अंदरूनी हिस्से में चोट भी हैं
घटना की जानकारी मिलते ही थाना अध्यक्ष शैलेंद्र कुमार ने तत्परता दिखाते हुए तुरंत मामला दर्ज करने का आदेश दिया।
पुलिस ने बिना देर किए प्राथमिकी दर्ज कर ली।
मामले की गंभीरता को देखते हुए बखरी थाना के बेहतरीन और बेखौफ पदाधिकारी मनीष कुमार को केस का अनुसंधान पदाधिकारी (आईओ) बनाया गया।
उन्हें स्पष्ट निर्देश दिया गया कि पीड़िता को हर हाल में न्याय दिलाया जाए।
स्थानीय लोगों ने बखरी पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई की सराहना की है।
लोगों का कहना है कि ऐसे ही सक्रिय पुलिसिंग से अपराध पर नियंत्रण संभव है।
बखरी थाना पुलिस ने यह स्पष्ट कर दिया है कि किसी भी प्रकार की अपराधी गतिविधि बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
पीड़ितों को न्याय दिलाना ही पुलिस की पहली प्राथमिकता है।

24
2787 views

Comment