logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

शेरघाटी SDM मनीष कुमार की पेट्रोल पंप व गैस एजेंसियों के साथ बैठक


व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने व उपभोक्ताओं को सुविधा देने पर हुई चर्चा

बिहार Gaya के Sherghati में अनुमंडल पदाधिकारी (SDO) Manish Kumar की अध्यक्षता में पेट्रोल पंप संचालकों और गैस एजेंसियों के प्रतिनिधियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।
बैठक में आम लोगों को बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराने, पेट्रोल-डीजल की सुचारु आपूर्ति तथा गैस वितरण व्यवस्था को मजबूत बनाने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।
एसडीओ ने सभी संचालकों को निर्देश दिया कि उपभोक्ताओं के साथ किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। साथ ही माप-तौल में पारदर्शिता और समय पर आपूर्ति सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया।
उन्होंने कहा कि सभी पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियां सरकार द्वारा निर्धारित नियमों का पालन करें, ताकि आम जनता को किसी तरह की परेशानी न हो।
बैठक में संबंधित विभाग के अधिकारी व विभिन्न पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

1
36 views

Comment