logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

मथुरा में आज एक दिवसीय रक्तदान शिविर का किया आयोजन

स्वैच्छिक रक्तदान शिविर

किशोरी रमण महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय, मथुरा में आज दिनांक 02 अप्रैल 2026 को एक दिवसीय स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का सफल आयोजन किया गया। इस शिविर का आयोजन महाविद्यालय प्रशासन एवं रक्तमित्र फाउंडेशन मथुरा के सहयोग से किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ. मीनाक्षी श्रीवास्तव एवं प्राचार्या प्रो. पल्लवी सिंह द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया। उन्होंने अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि रक्तदान महादान है और यह किसी भी जरूरतमंद व्यक्ति के जीवन को बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने छात्राओं को सामाजिक सेवा के प्रति जागरूक रहने के लिए प्रेरित किया।डॉ. निधि शर्मा (एच. डब्ल्यू. बी. रेंजर लीडर) कार्यक्रम की संयोजिका रहीं।
शिविर में महाविद्यालय की छात्राओं, शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। रोटरी ब्लड बैंक टीम द्वारा रक्तदाताओं का परीक्षण कर सुरक्षित रूप से रक्त संग्रह किया गया।
इस अवसर पर उपस्थित चिकित्सकों ने रक्तदान से संबंधित भ्रांतियों को दूर करते हुए इसके लाभों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि स्वस्थ व्यक्ति नियमित अंतराल पर रक्तदान कर सकता है, जिससे न केवल दूसरों की मदद होती है, बल्कि स्वयं का स्वास्थ्य भी बेहतर रहता है।
कार्यक्रम के अंत में सभी रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।कार्यक्रम में रक्तमित्र फांउडेशन के संस्थापक श्री रविन्द्र बंसल जी, रेंजर लीडर प्रो. रागिनी अग्रवाल एवं डॉ. रूमी जायसवाल का पूर्ण सहयोग रहा। महाविद्यालय परिवार ने इस सफल आयोजन के लिए सभी सहयोगियों एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया।

10
787 views

Comment