धनबाद में राजद जिला कार्यकारिणी की बैठक संपन्न, 5 अप्रैल को रांची रैली में शामिल होंगे 1200 कार्यकर्ता
धनबाद:-धनबाद में राष्ट्रीय जनता दल (राष्ट्रीय जनता दल) की जिला कार्यकारिणी समिति की बैठक गुरुवार को सर्किट हाउस में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष महानगर मुमताज कुरैशी ने की, जिसमें बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए।
बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश सचिव जय प्रकाश यादव ने जानकारी दी कि बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के राजद के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद उनका 5 अप्रैल को झारखंड में पहला दौरा होगा। इस मौके पर रांची के धुर्वा स्थित सेलिब्रेशन हॉल में एक विशाल जनसभा आयोजित की जाएगी।
1200 कार्यकर्ता होंगे शामिल
बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि धनबाद जिला कमेटी, प्रखंड कमेटी और विभिन्न प्रकोष्ठों के करीब 1200 कार्यकर्ता रांची जाकर इस जनसभा में भाग लेंगे।
संगठन मजबूती पर जोर
बैठक के दौरान संगठन विस्तार, कार्यकर्ताओं की सक्रियता और आगामी कार्यक्रमों की रणनीति पर भी विस्तार से चर्चा की गई। नेताओं ने सभी कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की।
इस मौके पर तारकेश्वर यादव, सत्येंद्र कुमार समेत कई प्रखंड अध्यक्ष और पार्टी पदाधिकारी मौजूद रहे।