ब्रेकिंग अयोध्या....
रुदौली क्षेत्र में सर्राफा दुकान में दिनदहाड़े लूट की वारदात का मामला.
पुलिस ने कुछ ही घंटे में लूट के आरोपी प्रेमी प्रेमिका को किया गिरफ्तार
लुट गए सोने के हार व सोने के लॉकेट बरामद लूट में प्रयुक्त मोटरसाइकिल नकली तमंचा भी बरामद
बुर्का पहने एक महिला ने नकली तमंचा दिखाकर करीब 26 ग्राम सोना लूट लिया था
वारदात के दौरान महिला का प्रेमी दुकान के बाहर मोटरसाइकिल लेकर इंतजार कर रहा था।
लूट के बाद दोनों आरोपी बाइक से मौके से फरार हो गए।
पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
सर्राफा व्यापारी महेश ने कोतवाली रुदौली में मुकदमा दर्ज कराया।
पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कुछ ही घंटों में दोनों को गिरफ्तार किया
आरोपी प्रेमी राहुल (मवई निवासी) और उसकी प्रेमिका पायल (बाबा बाजार निवासी, विवाहित) को गिरफ्तार किया गया।
पायल ने पहचान छिपाने के लिए बुर्का पहनकर वारदात को अंजाम दिया था।