logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

खाकी पर 'रिश्वत' का दाग: हरदोई में दरोगा और सिपाही का ऑडियो वायरल, SP ने नाप दिया!

*हरदोई*
कहते हैं कि 'ऊपर वाला सब देख रहा है', लेकिन आजकल सोशल मीडिया सब देख (और सुन) रहा है! हरदोई पुलिस में उस वक्त हड़कंप मच गया जब थाना पाली के एक दरोगा जी और उनके सिपाही का 'सुविधा शुल्क' (रिश्वत) मांगते हुए ऑडियो सोशल मीडिया पर जंगल की आग की तरह फैल गया।
मामला जैसे ही पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा के कानों तक पहुँचा, उन्होंने बिना देर किए दरोगा अवधेश कुमार सिंह और सिपाही टीकम सिंह पर गाज गिरा दी। ऑडियो में रिश्वत की सेटिंग का खेल साफ़ सुनाई दे रहा था, जिसके बाद SP ने दोनों को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है।सिर्फ निलंबन ही नहीं, अब इन दोनों के खिलाफ विभागीय जांच भी शुरू कर दी गई है। महकमे में चर्चा है कि 'काम के बदले दाम' मांगना दरोगा जी को काफी महंगा पड़ गया।इस कार्रवाई के साथ ही जिले के बाकी पुलिसकर्मियों को भी कड़ा अल्टीमेटम दे दिया गया है। साफ़ कह दिया गया है कि अगर ड्यूटी में लापरवाही की या 'रिश्वत का चस्का' लगा, तो अगला नंबर आपका भी हो सकता है|
*रिपोर्टर यूनुश सिद्दीकी
हरदोई *

1
427 views

Comment