logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

विधानसभाध्यक्ष श्वासुदेव देवनानी ने नई दिल्ली में केंद्रीय संस्कृति और पर्यटन मंत्री श्री गजेंद्र सिंह शेखावत एवं केन्द्रीय संचार मंत्री Jyotiradhe S

पर्यटक स्थल के रूप में विकसित होगा तारागढ़ किला एवं वरूण सागर

राजस्थान विधानसभाध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने नई दिल्ली में केंद्रीय संस्कृति और पर्यटन मंत्री श्री गजेंद्र सिंह शेखावत एवं केन्द्रीय संचार मंत्री श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से की भेंट

अजमेर में डाकघर और बीएसएनएल से सटी सड़क सम्बन्धी विषय पर कार्यवाही कराने का अनुरोध

अजमेर, 31 मार्च। राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने अपने नई दिल्ली प्रवास में मंगलवार को केंद्रीय संस्कृति और पर्यटन मंत्री श्री गजेंद्र सिंह शेखावत और केन्द्रीय संचार मंत्री श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से भेंट की और अजमेर के पर्यटन विकास कार्यों और कतिपय अन्य विषयों पर विस्तार से चर्चा की।

तारागढ़ और वरुण सागर के लिए केंद्रीय सहायता का आग्रह

केंद्रीय संस्कृति और पर्यटन मंत्री श्री गजेंद्र सिंह शेखावत के साथ भेंट में विधानसभाध्यक्ष श्री देवनानी ने अजमेर के ऎतिहासिक तारागढ़ किला और वरुण सागर को पर्यटन की दृष्टि से विकसित करने के सम्बन्ध में चर्चा की और इसके लिए यथोचित केन्द्रीय सहयोग प्रदान कराने का आग्रह किया।

विधानसभाध्यक्ष श्री देवनानी ने बताया कि सम्राट पृथ्वीराज चौहान से जुड़े ऎतिहासिक तारागढ़ किला के विकास के लिए राजस्थान सरकार ने भी अपने बजट में वित्तीय प्रावधान की घोषणा की है। ऎतिहासिक तारागढ़ किला को पर्यटन की दृष्टि से विकसित करने की इस महत्वाकांक्षी योजना को पूरा करने के लिए केन्द्रीय सहायता की महती आवश्यकता है। इसी प्रकार अजमेर के वरुणसागर जिसका पूर्व में नाम फाय सागर था,को भी पर्यटन की दृष्टि से आकर्षण बनाने के लिए कार्य किया जा रहा है तथा यहाँ शीघ्र वरुण देवता की अष्ट धातु की एक मूर्ति भी स्थापित की जायेगी। श्री देवनानी ने बताया कि अजमेर में अंग्रेज़ी और औपनिवेशिक काल की गुलामी के प्रतीक कई नामों को बदला गया है। इसी क्रम में फाय सागर का नाम भी परिवर्तित कर जल के देवता वरुण सागर के नाम पर रखा गया है। उन्होंने बताया कि वरुण सागर को एक आकर्षक पर्यटन स्थल बनाने के प्रयास किए जा रहें है।

केन्द्रीय मंत्री का आश्वासन

केंद्रीय संस्कृति और पर्यटन मंत्री श्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने विधानसभाध्यक्ष श्री देवनानी का आश्वस्त किया कि ऎतिहासिक तारागढ़ कि़ला और वरुण सागर सहित अजमेर के अन्य पर्यटन स्थलों के विकास का विस्तृत प्रोजेक्ट बनवा कर केन्द्र सरकार से समुचित केन्द्रीय सहायता दिलाने का पूरा प्रयास किया जाएगा।

सड़क चौडी करने सम्बन्धी विषय पर चर्चा

विधानसभाध्यक्ष श्री देवनानी ने केन्द्रीय संचार मंत्री श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से अजमेर में बीएसएनएल और डक घर कार्यालय के पास की सड़क को चौड़ी करने सम्बन्धी विषय पर चर्चा की तथा बताया कि अजमेर में जाम की समस्या को दूर करने तथा सुचारू यातायात व्यवस्था सुनिश्चित कराने के लिए इन कार्यालय के पास की सड़क को चौड़ी करना आवश्यक है। जनहित में इन कार्यालयों की भूमि की आवश्यकता है। क्योंकि नए एलिवेटेड रोड और आगरा फोर्ट गेट के पास प्रायः दुर्घटनाए होती है। उन्होंने श्री सिन्धिया से इस लम्बित विषय का शीघ्र निराकरण करने के लिए सम्बंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश जारी करने का अनुरोध किया।

केन्द्रीय संचार मंत्री श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने विधानसभाध्यक्ष श्री देवनानी को आश्वस्त किया कि वे इस सम्बन्ध में शीघ्र ही अपेक्षित कार्यवाही सुनिश्चित करायेंगे।

संसदीय संस्कृति का उत्कर्ष-नवाचारों के 2 वर्ष” और “विधान सभा दैनंदिनी” एवं “सनातन संस्कृति की अटल दृष्टि” पुस्तक भेंट

इस अवसर पर विधानसभाध्यक्ष श्री देवनानी ने दोनों केन्द्रीय मंत्रियों को विधानसभा सचिवालय द्वारा प्रकाशित “संसदीय संस्कृति का उत्कर्ष-नवाचारों के 2 वर्ष“ और विधान सभा की दैनंदिनी के साथ ही अपनी स्वलिखित पुस्तक “सनातन संस्कृति की अटल दृष्टि” पुस्तक भेंट की।

Vasudev Devnani DIPR, Department of Information & Public Relations, Rajasthan CMO Rajasthan Government of Rajasthan #अजमेर #Ajmer #DIPRRajasthan #AjmerAdministration

Syed Afzal Ali shah Moududi.
Lucknow

1
0 views

Comment