logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

जुबीन गर्ग की मौत एक हादसा थी, सिंगापुर पुलिस ने बंद की जांच 

सिंगापुर पुलिस ने असम के लोकप्रिय गायक जुबीन गर्ग की मौत से जुड़ी जांच आधिकारिक रूप से पूरी कर ली है। जांच के अंतिम निष्कर्ष में स्पष्ट किया गया है कि इस मामले में किसी भी प्रकार की साजिश, रहस्य या आपराधिक गतिविधि के प्रमाण नहीं मिले। अधिकारियों ने इसे एक दुखद आकस्मिक हादसा बताया है। 

सरकारी जानकारी के मुताबिक, यह घटना 19 सितंबर 2025 को सिंगापुर के लज़ारस आइलैंड के पास एक निजी यॉट ट्रिप के दौरान हुई थी। जुबीन गर्ग ने शुरुआत में लाइफ जैकेट पहनकर समुद्र में तैराकी की थी, लेकिन बाद में यॉट पर लौटने के बाद उन्होंने जैकेट उतार दी। इसके कुछ समय बाद वह दोबारा अकेले पानी में उतरे। साथ मौजूद लोगों ने उन्हें फिर से लाइफ जैकेट पहनने की सलाह दी, लेकिन उन्होंने इसे स्वीकार नहीं किया। 

वापस यॉट की ओर तैरते समय वह अचानक असंतुलित हो गए और कुछ ही देर में बेहोश अवस्था में दिखाई दिए। यॉट पर मौजूद लोगों ने तुरंत उन्हें बाहर निकाला और सीपीआर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस कोस्ट गार्ड मौके पर पहुंची और उन्हें तुरंत सिंगापुर जनरल हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। 

पोस्टमार्टम और टॉक्सिकोलॉजी रिपोर्ट में पुष्टि हुई कि उनकी मौत डूबने से हुई। जांच में उनके रक्त में अल्कोहल की मात्रा काफी अधिक पाई गई, जो शरीर के संतुलन, निर्णय क्षमता और प्रतिक्रिया पर गंभीर असर डाल सकती थी। रिपोर्ट में यह भी बताया गया कि मिर्गी और हाई ब्लड प्रेशर के लिए ली जा रही दवाओं का स्तर सामान्य चिकित्सीय सीमा में था। साथ ही किसी एलर्जी या एनाफिलैक्टिक रिएक्शन की संभावना को भी पूरी तरह खारिज किया गया। 

इस साल 25 मार्च 2026 को राज्य कोरोनर ने सभी सबूतों की समीक्षा के बाद सिंगापुर पुलिस के निष्कर्ष से सहमति जताई और मौत को “accidental drowning” घोषित किया। पुलिस ने परिवार और प्रशंसकों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए लोगों से अफवाहों और निराधार अटकलों से दूर रहने की अपील की है। 

16
5022 views

Comment