logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

06 दिवसीय शाॅप कीपर प्रशिक्षण संपन्न

06 दिवसीय शॉप कीपर प्रशिक्षण संपन्न

सेन्ट आरसेटी, मुरैना में संचालित ग्रामीण क्षेत्र के बेरोजगार पुरुषों का 06 दिवसीय निःशुल्क शॉप कीपर प्रशिक्षण विगत दिवस संपन्न हुआ। जिसमें सभी प्रशिक्षणार्थियों को बैंक से संबंधित जानकारी दी गयी एवं स्वरोजगार स्थापित करने हेतु प्रेरित किया गया। जिससे सभी पुरुष प्रशिक्षण पश्चात् स्वावलम्वी बन आत्मनिर्भर हो सके। यह प्रशिक्षण 35 लोगों ने प्राप्त किया, जो मुरैना जिले के विभिन्न क्षेत्रों से थे। कार्यक्रम में सेन्ट आरसेटी निदेशक श्री भगवान सिंह, फैकल्टी श्री सचिन बंसल, कार्यालय सहायक श्री दीपक शाक्य, श्री शिवमोहन सिंह भदौरिया उपस्थित रहे।

निःशुल्क महिला सिलाई प्रशिक्षण संपन्न

ग्रामीण क्षेत्र की गरीब एवं बेरोजगार महिलाओं के लिए 31 दिवसीय निःशुल्क महिला सिलाई प्रशिक्षण कार्यक्रम संचालित किया गया। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम विगत दिवस संपन्न हुआ। कार्यक्रम के समापन अवसर पर संस्थान के निदेशक श्री भगवान सिंह द्वारा सभी प्रशिक्षणार्थियों को बैंक से संबंधित जानकारी प्रदान की गई एवं उन्हें स्वरोजगार स्थापित करने हेतु प्रेरित किया गया, जिससे सभी महिलाएं प्रशिक्षण उपरांत आत्मनिर्भर बन सकें। इस प्रशिक्षण में कुल 30 प्रशिक्षणार्थियों ने भाग लिया, जो ग्राम कुम्हेरी से संबंधित थीं। प्रशिक्षण कार्यक्रम का मूल्यांकन असेसर श्री अशोक कुमार शर्मा एवं डोमेन असेसर श्रीमती ओमबती कुशवाह द्वारा किया गया। समापन अवसर पर समाजसेवी श्री गुरुदयाल सविता, श्रीमती रामवती सविता, संस्थान के निदेशक श्री भगवान सिंह, फैकल्टी श्री सचिन बंसल, गेस्ट फैकल्टी श्रीमती पूजा शर्मा उपस्थित रहीं।
-
#JansamparkMP #morena2026 #Morena #MadhyaPradesh Jansampark Madhya Pradesh

33
1063 views

Comment