logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

प्रेमी युगल ने ट्रेन के सामने कूदकर दी जान, इलाके में सनसनी

महराजगंज। जिले के नौतनवा थाना क्षेत्र में बुधवार शाम एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहां एक प्रेमी युगल ने ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली। यह हादसा भागीरथपुर रेलवे स्टेशन के पास महुआरी ढाले के नजदीक हुआ।
मृतकों की पहचान भागीरथपुर निवासी गोलू कन्नौजिया और सरिता भारती के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दोनों एक ही इंटर कॉलेज में पढ़ते थे और पिछले करीब एक वर्ष से उनके बीच प्रेम संबंध था।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बुधवार शाम दोनों को महुआरी और मोगलहा गांव के बीच रेलवे ट्रैक के पास स्कूल यूनिफॉर्म में टहलते हुए देखा गया। चरवाहों ने बताया कि दोनों काफी देर तक पटरी के किनारे घूमते रहे। इसी दौरान गोरखपुर की ओर जा रही नौतनवा-गोरखपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस (15106 डाउन) के आते ही दोनों अचानक ट्रेन के सामने कूद गए।
बताया जा रहा है कि दोनों ने एक-दूसरे का हाथ पकड़ रखा था। ट्रेन की टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में लोग मौके पर इकट्ठा हो गए।
सूचना मिलने पर आरपीएफ और नौतनवा पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और परिजनों को सूचना दे दी गई है।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, कुछ दिन पहले दोनों के प्रेम संबंध की जानकारी परिजनों को हो गई थी, जिसके बाद उन पर पारिवारिक और सामाजिक दबाव बढ़ गया था। आशंका जताई जा रही है कि इसी मानसिक तनाव के चलते दोनों ने यह आत्मघाती कदम उठाया।
अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि ट्रेन से कटकर युवक-युवती की मौत हुई है। मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और परिजनों व परिचितों से पूछताछ जारी है।
वहीं, इस घटना के बाद आसपास के गांवों में शोक और चर्चा का माहौल बना हुआ है।

3
100 views

Comment