logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

राहुल गांधी पहुंचे बोकाजन, 15 हजार की भीड़ के बीच भाजपा ने कांग्रेस में लगाई सेंध

राहुल गांधी का विमान दीमापुर में उतरते ही पहाड़ी जिले की सियासत गरमा गई।
दीमापुर से सीधे वे बोकाजन की विशाल चुनावी सभा में पहुंचे, जहां पहले से ही 15 हजार से ज्यादा लोगों की भीड़ जुट चुकी थी और लगातार लोग सभा स्थल की ओर बढ़ रहे हैं।

कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी यहां विपक्षी एकता मंच समर्थित उम्मीदवार के पक्ष में जोरदार प्रचार कर रहे हैं।
सभा में गौरव गोगोई समेत प्रदेश कांग्रेस और विपक्षी गठबंधन के कई बड़े नेता भी मौजूद हैं।

लेकिन दूसरी तरफ भाजपा ने भी मोर्चा संभाल रखा है।
पार्टी के वरिष्ठ नेता पीयूष हजारिका दो दिन पहले से ही पहाड़ी जिले में डेरा डाले हुए हैं, और राहुल गांधी के आगमन के बीच ही उनकी मौजूदगी में सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा का दामन थाम लिया।

अब देखना दिलचस्प होगा कि राहुल की रैली की भीड़ भारी पड़ती है या भाजपा की सेंधमारी चुनावी खेल बदल देती है।

1
3532 views

Comment