logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

स्मार्ट प्रीपेड मीटर वाले उपभोक्ताओं के लिए बदले नियम, अब 'पॉजिटिव बैलेंस' होने पर ही जलेगी बिजली.

बदायूं: स्मार्ट प्रीपेड मीटर वाले उपभोक्ताओं के लिए बदले नियम, अब 'पॉजिटिव बैलेंस' होने पर ही जलेगी बिजली.
बदायूं: जिले में स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगाए जाने के बाद विद्युत निगम ने बिजली आपूर्ति और बिल भुगतान को लेकर नई और सख्त व्यवस्था लागू कर दी है। अब उपभोक्ताओं के लिए केवल पिछला बकाया (माइनस बिल) चुकाना काफी नहीं होगा; कनेक्शन चालू रखने के लिए मीटर का बैलेंस पॉजिटिव (प्लस) में लाना अनिवार्य कर दिया गया है।
👉मोबाइल रिचार्ज की तरह काम करेगी व्यवस्था.
विद्युत निगम के अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि नई प्रणाली अब पूरी तरह से मोबाइल फोन के रिचार्ज की तरह काम करेगी। जिस तरह मोबाइल में बैलेंस खत्म होते ही कॉल और डेटा सेवाएं बंद हो जाती हैं, उसी तरह स्मार्ट मीटर में बैलेंस शून्य या माइनस में जाते ही बिजली गुल हो जाएगी।
👉माइनस बिल भरने से नहीं चलेगा काम.
अबतक कई उपभोक्ता केवल अपने ऊपर चढ़े हुए माइनस बिल का भुगतान कर रहे थे, लेकिन अब निगम ने साफ कर दिया है कि जब तक उपभोक्ता माइनस बिल के ऊपर अतिरिक्त राशि जमा नहीं करेगा (जिससे बैलेंस पॉजिटिव हो जाए), तब तक बिजली आपूर्ति बहाल नहीं की जाएगी।
👉अधिकारियों की अपील.
विद्युत विभाग के अधिकारियों ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे असुविधा से बचने के लिए अपने मीटर के बैलेंस पर नजर रखें और उसे समय रहते रिचार्ज करें। यह कदम बिजली चोरी रोकने और समय पर राजस्व वसूली सुनिश्चित करने के लिए उठाया गया है।

#badaunharpalnews #budaunharpal #badaunharpal #UttarPradeshNews #badaunnews #ujhani #budaun #badaun #BreakingNews #Headlines #UPPCL #MVVNL #prepaidmeter #SmartMeter #electricity बदायूँ हर पल न्यूज़ @badaunharpalnews

1
99 views

Comment