कानपुर मेट्रो में सुरक्षा व्यवस्था का पुलिस आयुक्त ने लिया जायजा
कानपुर। दिनांक 02 अप्रैल 2026 को रघुबीर लाल, पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट कानपुर नगर द्वारा IIT कानपुर से मोतीझील तक मेट्रो में यात्रा कर सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान पुलिस आयुक्त ने मेट्रो में उपस्थित यात्रियों से संवाद स्थापित किया और उनकी सुरक्षा संबंधी प्रतिक्रियाएं प्राप्त कीं। साथ ही, ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों एवं सुरक्षा गार्डों से बातचीत कर व्यवस्थाओं का गहन जायजा लिया। इस दौरान सतर्कता, चेकिंग व्यवस्था और आपातकालीन तैयारियों की भी समीक्षा की गई। पुलिस आयुक्त ने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सुरक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस निरीक्षण का उद्देश्य मेट्रो यात्रियों को सुरक्षित एवं बेहतर यात्रा अनुभव प्रदान करना रहा। UP Police लगातार सार्वजनिक स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए सक्रिय रूप से कार्य कर रही है।