logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

आम कार्यकर्ता को मजबूत करना ही मेरी जिम्मेदारी । प्रदीप नरवाल

प्रेस विज्ञप्ति

दिनांक 2 अप्रैल 2026

आम कार्यकर्ता को मजबूत करना ही मेरी जिम्मेदारी व मेरे दौरे का मुख्य मकसद.....

2027 चुनावी के बाद प्रदेश में कांग्रेस नेतृत्व वाली सरकार बनना तय.....

कार्यकर्ता किसी भी संगठन की रीड और उनका उच्च मनोबल व कर्मठता ही संगठन की मजबूती को तय करता है..... प्रदीप नरवाल ।

सहारनपुर आज अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव एवं पश्चिमी उत्तर प्रदेश प्रभारी श्री प्रदीप नरवाल अपने पूर्व नियोजित कार्यक्रम अनुसार प्रातः 11:30 बजे महानगर कांग्रेस कार्यालय पहुंचे । वर्तमान में कांग्रेस द्वारा चलाए जा रहे संगठन सृजन अभियान की जनपदीय समीक्षा हेतु सहारनपुर पहुंचे राष्ट्रीय सचिव प्रदीप नरवाल ने उपस्थित कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारी का एक-एक करके परिचय लिया । जिला अध्यक्ष संदीप सिंह राणा व महानगर अध्यक्ष मनीष त्यागी की संयुक्त अध्यक्षता में हुई । बैठक में जिलाध्यक्ष संदीप सिंह राणा ने जिला व महानगर अध्यक्ष मनीष त्यागी ने महानगर स्तर पर हुई संगठन सृजन अभियान की प्रगति की संपूर्ण जानकारी राष्ट्रीय सचिव को देते हुए बूथ, पंचायत, ब्लॉक /सेक्टर व मंडल स्तर पर संगठन में किए गए कार्यों की विस्तृत जानकारी दी और इस संदर्भ में दोनों अध्यक्षों ने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने संबंधी अपनी भविष्य की योजनाओं से उन्हें अवगत कराया ।

बैठक में राष्ट्रीय सचिव प्रदीप नरवाल ने उपस्थित पदाधिकारियों व कांग्रेसजनों को संबोधित करते हुए कहा कि कार्यकर्ता किसी भी संगठन की रीड होते हैं और इन कार्यकर्ताओं का मनोबल व कर्मठता ही संगठन की ताकत को सुनिश्चित करते हैं । उन्होंने कहा कि बड़ी संख्या में पदाधिकारियो व कार्यकर्ताओं की उपस्थिति और उनका उत्साह सहारनपुर में मजबूत संगठन का गवाह है । नरवाल ने कहा कि इसे और अधिक मजबूत करके हम आने वाले विधानसभा एवं पंचायत चुनाव में संगठन की विजय का मार्ग प्रशस्त कर सकते हैं । प्रदीप नरवाल ने कहा कि सहारनपुर कांग्रेस का एक मजबूत गढ़ है, क्योंकि 2017 में जब पूरे प्रदेश में हमारे केवल 7 विधायक थे, तो उस समय 2 विधायक सहारनपुर ने ही दिए थे । नरवाल बोले आज सहारनपुर से कांग्रेस सांसद काज़ी इमरान मसूद जब संसद या संसद के बाहर बोलते है तो पूरा प्रदेश व देश उन्हें सुनता है । प्रदीप नरवाल ने कहा कि सहारनपुर की इस परंपरा को हम आगे ले जाना है, क्योंकि मजबूत कांग्रेस से ही इंडिया गठबंधन मजबूत होगा । नरवाल ने कहा कि इतिहास गवाह है कि मजबूत कांग्रेस और गठबंधन के चलते ही लोकसभा चुनाव-2024 में हमने सहारनपुर मंडल के तीनों लोकसभा क्षेत्रों में विजय प्राप्त की और साथ ही पूरे प्रदेश की 250 से अधिक विधानसभा क्षेत्रों में इंडिया गठबंधन ने बढ़त बनाई । प्रदीप नरवाल ने कहा कि उत्तर प्रदेश में 2027 के बाद कांग्रेस सरकार बनना तय है ।

पूर्व राज्य मंत्री शायान मसूद ने विधानसभा चुनाव लड़ने के इच्छुक कांग्रेसजनों से संगठनहित अपील की कि जो भी लोग जिस भी विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ने के इच्छुक हैं, उन्हें पार्टी के प्रतिनिधि के रूप में उस क्षेत्र के मतदाताओं से सीधा संवाद और संबंध बनाना चाहिए, जिससे अधिक से अधिक लोगों तक हमारी पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों की पहुंच सुनिश्चित हो सके ।

बैठक में दोनों अध्यक्षों के अलावा पूर्व राज्य मंत्री शायान मसूद, पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष चौ. मेहरबान आलम, एआईसीसी सदस्य चौधरी मुजफ्फर अली, सांसद प्रतिनिधि संदीप वर्मा, पूर्व प्रदेश सचिवगण प्रवीण चौधरी, अशोक सैनी, सत्यम भूरियान सैनी, वरिष्ठ कांग्रेस नेता काजी शौकत हुसैन, जिला प्रवक्ता गणेश दत्त शर्मा, जिला कोषाध्यक्ष विनय राणा, अनुसूचित जाति विभाग के प्रदेश महासचिव अरविंद पालीवाल व प्रदेश सचिव सतपाल बर्मन, जिला उपाध्यक्षगण सरदार चंद्रजीत सिंह निक्कू, वरुण शर्मा, नितिन शर्मा, आरिफ खान, प्रीतम सैनी व अक्षय चौधरी, महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष श्वेता सैनी, युवा कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष राजन बिरला, सोनू पठान, सेवादल जिला अध्यक्ष इमरान कुरेशी, सेवादल महानगर अध्यक्ष अनुज शर्मा, एससी विभाग के जिलाध्यक्ष मुनेश सहगल, महानगर उपाध्यक्षगण हरिओम मिश्रा, नीरज कपिल, अमरदीप जैन व इकराम खान, श्रीमती मधु सहगल, ब्लॉक अध्यक्षगण सेठ, नानू सिंह कश्यप, नवाब अली, बिट्टू प्रधान, राजकुमार, पवन राना, चौधरी ग़ालिब, नावेद खान, अबरार राव, रिजवान, अंकित व चौधरी हाशिम चौधरी, प्रभजीत सिंह, गुलफाम अंसारी, नसीब खान, अजय त्यागी, रवि कुमार, पल्लवी बाली, रीता बब्बर, रेखा धीमान, नसीब खान, नेता जाहिद, अंकित आर्य, अश्वनी राठौर, मोहम्मद जावेद, मनोज शर्मा, प्रवीण गौतम, मुरसलीन, लाल सिंह, शमीम, आरिफ मंसूरी, राजपाल सिंह कर्णवाल, मोहम्मद उस्मान, धर्मेंद्र राणा, रणवीर सिंह, राजेंद्र कुमार, संयोग सैनी, सतीश कश्यप के अलावा बैठक में सभी 11 ब्लॉक / 70 सेक्टर अध्यक्षों के के साथ सभी फ्रंटल संगठनों के अध्यक्ष व प्रतिनिधि मौजूद रहे ।

प्रेषक....
दुर्गेश सिंह मीडिया प्रभारी
बहुजन रक्षक न्यूज़
सहारनपुर ।

0
4861 views

Comment