logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

चितरंगी में गूंजेगा परशुराम जयंती का उत्सव, सामाजिक एकता का संदेश

भारतीय ब्रह्म स्थान महासभा भारत द्वारा परशुराम जयंती का भव्य आयोजन
भारतीय ब्रह्म स्थान महासभा भारत के तत्वावधान में आगामी 19 अप्रैल को भगवान परशुराम जयंती के उपलक्ष्य में एक भव्य एवं ऐतिहासिक समारोह का आयोजन किया जा रहा है।
यह कार्यक्रम चितरंगी, जिला सीधी (मध्य प्रदेश) में संपन्न होगा। इस अवसर पर ब्राह्मण समाज के अनेक गणमान्य नागरिक, सामाजिक कार्यकर्ता एवं श्रद्धालु बड़ी संख्या में उपस्थित रहेंगे।
आयोजकों द्वारा समाज के सभी बंधुओं से अपील की गई है कि वे इस धार्मिक एवं सामाजिक आयोजन में अधिक से अधिक संख्या में सम्मिलित होकर कार्यक्रम को सफल बनाएं तथा अपनी सामर्थ्य अनुसार सहयोग प्रदान करें।
यह आयोजन सामाजिक एकता, संस्कृति संरक्षण एवं धार्मिक परंपराओं को सशक्त करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।
सहयोग एवं सहभागिता हेतु सभी समाजजनों का हार्दिक स्वागत है।

भारतीय ब्रह्म स्थान महासभा भारत

21
1542 views

Comment