logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

बोकारो में रंगदारी गैंग का भंडाफोड़, 7 गिरफ्तार; मुठभेड़ में सरगना घायल, हथियार बरामद


बोकारो:-बोकारो में कारोबारियों को धमकाकर रंगदारी वसूलने वाले संगठित गैंग का पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। कुख्यात गिरोहों का नाम लेकर दहशत फैलाने वाले इस नेटवर्क के 7 सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि गिरोह का सरगना मुठभेड़ के दौरान घायल हो गया।

पुलिस के अनुसार, आरोपी अलग-अलग मोबाइल नंबरों से व्यापारियों को कॉल और मैसेज कर रंगदारी की मांग कर रहे थे। इस मामले में बालीडीह ओपी थाना कांड संख्या 56/26 और बीएस सिटी थाना कांड संख्या 47/26 दर्ज किए गए थे। मामले की गंभीरता को देखते हुए विशेष जांच टीम (SIT) का गठन किया गया।

सरगना की पहचान और मुठभेड़

जांच में गिरोह के सरगना की पहचान प्रिंस गुप्ता उर्फ भटिया के रूप में हुई, जिसके खिलाफ पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस जब उसकी निशानदेही पर हथियार बरामद करने पहुंची, तभी अचानक फायरिंग हुई, जिसमें वह खुद घायल हो गया।

हथियारों का जखीरा बरामद

पुलिस ने आरोपियों के पास से एक लोडेड देशी कट्टा, पिस्टल, अन्य हथियार, जिंदा कारतूस, मैगजीन, 8 मोबाइल फोन, सिम कार्ड, एक स्कूटी, पर्स और नकद राशि बरामद की है।

संगठित तरीके से चल रहा था गैंग

जांच में खुलासा हुआ है कि गिरोह सुनियोजित तरीके से कारोबारियों के नंबर जुटाकर उन्हें धमकी देता था और भय का माहौल बनाकर वसूली करता था।

पुलिस का बयान

एसपी हरविंदर सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों के आपराधिक इतिहास की जांच की जा रही है और गिरोह से जुड़े अन्य सदस्यों की तलाश जारी है।

इस कार्रवाई को बोकारो पुलिस की बड़ी सफलता माना जा रहा है, जिससे कारोबारियों में राहत की उम्मीद जगी है।

0
4729 views

Comment