समरस संस्थान का दो दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन गांधीनगर (गुजरात) में 11 व 12 अप्रैल को
समरस संस्थान का दो दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन गांधीनगर (गुजरात) में 11 व 12 अप्रैल को
गांधीनगर । समरस संस्थान साहित्य सृजन भारत का दो दिवसीय वार्षिक राष्ट्रीय अधिवेशन आगामी 11 एवं 12 अप्रैल को गांधीनगर, गुजरात स्थित बी. आर. अम्बेडकर ऑडिटोरियम सेक्टर 12 में आयोजित किया जाएगा। आयोजन हेतु मीटिंग में जानकारी देते हुए संस्थान के संस्थापक संयोजक डॉ. मुकेश कुमार व्यास ने बताया कि अधिवेशन के प्रथम दिवस संगठनात्मक परिचर्चा व हेरिटेज सिटी अहमदाबाद में ऐतिहासिक स्थलों का साहित्यिक भ्रमण एवं अधिवेशन के दूसरे दिन गांधीनगर शहर की विधायक श्रीमती रीटा बेन पटेल, श्री दिनेश दुबे, विजय बंजारा, डॉ. केदार शावरीकर, नरेंद्र सिंह राजपुरोहित, डॉ. सुनील जोशी, श्री सत्यनारायण शर्मा, भूपेश प्रजापति व अन्य अतिथियों की उपस्थिति में सम्पन्न होने जा रहा है और समारोह को भव्य बनाने की तैयारियां प्रारंभ कर दी गई हैं।
उन्होंने समस्त पदाधिकारियों और इकाइयों के प्रभारियों से अधिक से अधिक सदस्यों की उपस्थिति सुनिश्चित करने को कहा है। अधिवेशन में समरस संस्थान की उपलब्धियों की समीक्षा तथा संस्थान को अधिक सुदृढ़ बनाने पर विस्तार से चर्चा होगी। समरस संस्थान की दर्जनों पुस्तकों के विमोचन, 108 साहित्यकारों के सम्मान, के साथ विशाल गीत, गजल व कविकुंभ का का आयोजन किया जायेगा जिसमे संस्थान के 18 राज्यो के सेकड़ो पदाधिकारियों व प्रतिनिधियों की उपस्थिति रहेगी। साहित्यिक यात्रा भी रखी गई है। कार्यक्रम में शामिल होने के लिए समरसी सदस्यों के पंजीकरण हो चुके है।
संस्थान की राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. शशि जैन, मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. प्रभात कुमार सिंघल, महामंत्री कवि आनंद अकेला, राजस्थान प्रांत प्रभारी डॉ. वैदेही गौतम, अध्यक्ष गोविंद गुरु, गुजरात प्रांतीय अध्यक्ष तृप्ति अय्यर, महामंत्री डॉ.विजय प्रताप सिंह, अहमदाबाद इकाई अध्यक्ष डॉ. सुरेंद्र शर्मा सहित अन्य इकाई प्रभारी एवं इकाई सदस्यों ने अपने अधिबेशन को सफल बनाने हेतु आयोजित मीटिंग में सकारात्मक सुझाव प्रस्तुत किए।
कार्यक्रम के लिए एक आयोजन समिति का गठन भी किया गया है। समिति में डॉ. मुकेश कुमार व्यास स्नेहिल, डॉ. शशि जैन,डॉ. प्रभात कुमार सिंघल,कवि आनन्द जैन अकेला, डॉ. सुरेंद्र शर्मा बशर, डॉ. उमा सिंह किसलय, गुजरात प्रांतीय अध्यक्ष तृप्ति अय्यर, महामंत्री डॉ. विजयप्रताप सिंह, शिवनाथ सनम, विजय पुरोहित, प्रेमांशु मेहता, आभा मेहता,
श्रीमती तृप्ति अय्यर, अमरनाथ मूर्ति, बेजार अहमदाबादी, डॉ. उमा मेहता, डॉ. शलिनी शर्मा, आनंद सिद्धार्थ, आलोक गुंजन, पूनम जैन, शिवाली ठक्कर, रेणु शर्मा श्रद्धा, जिज्ञासा त्रिवेदी, हंसा विश्वकर्मा, एवं विक्रम सिंह राजपूत को शामिल किया गया है।
-------------