जैतारण उप कारागृह में 15 दिवसीय योग सप्ताह का समापन, बंदियों व स्टाफ ने लिया निरंतर योग करने का संकल्प
जैतारण स्थित उप कारागृह में 15 दिवसीय योग सप्ताह का समापन श्रद्धा, उत्साह और स्वास्थ्य जागरूकता के साथ किया गया। इस अवसर पर सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य, आगेवा (जैतारण), अध्यक्ष (तहसील प्रभारी) भारत स्वाभिमान एवं पतंजलि योग समिति जैतारण के योगाचार्य जुगराज जोशी के सानिध्य में बंदियों एवं कारागृह स्टाफ को योगाभ्यास करवाया गया।
कार्यक्रम के दौरान योगाचार्य जुगराज जोशी ने योग से होने वाले शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक लाभों के बारे में विस्तृत जानकारी दी। योग सप्ताह के दौरान बंदियों ने विशेष रुचि के साथ योगाभ्यास किया तथा भविष्य में निरंतर योग करने का संकल्प भी लिया।
समापन अवसर पर कारागृह स्टाफ एवं बंदियों द्वारा योगाचार्य जोशी का सम्मान किया गया। साथ ही योगाचार्य ने बंदियों को राम नाम लिखने की पुस्तकें भेंट कर सकारात्मक जीवन की प्रेरणा दी।
इस मौके पर कारागृह प्रभारी महावीर सिंह राजपुरोहित, प्रहरी संपत यादव, मुख्य प्रहरी समय सिंह सहित समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।