पौड़ी शहर गढ़वाल मुख्यालय में दो पक्षों के बीच मारपीट
पौड़ी में दो पक्षों के बीच मारपीट: पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए मारपीट करने वाले आरोपियों को किया गिरफ्तार।
आज दिनांक 02.04.2026 को पौड़ी में जेल गदेरा के पास दो पक्षों के बीच किसी बात को लेकर विवाद के चलते मारपीट की घटना प्रकाश में आई। जिसमें वादी की तहरीर के आधार पर कोतवाली पौड़ी पर मु0अ0स0-09/2026, धारा-118 B.N.S पंजीकृत किया गया। पुलिस टीम द्वारा घटना में शामिल व्यक्तियों के विरुद्ध साक्ष्यों के आधार पर अभियुक्त अब्दुल राऊफ, मुज्जमिल, मौ0 जायद एवं मौ0 आकिफ निवासी- अपर बाजार, पौड़ी को गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस द्वारा मामले की आगे भी गहन जांच की जा रही है तथा यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि किसी भी प्रकार की कानून व्यवस्था प्रभावित न हो। साथ ही क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु पुलिस द्वारा लगातार निगरानी रखी जा रही है।