logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

डॉ. एम.डी. फिरोज आलम ने पूर्व सैनिकों की स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर गंभीर चिंता व्यक्त की है। हाल ही में जनसंसद के दौरान देश की रक्षा में घायल हुए पूर्व


डॉ. एम.डी. फिरोज आलम ने पूर्व सैनिकों की स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर गंभीर चिंता व्यक्त की है। हाल ही में जनसंसद के दौरान देश की रक्षा में घायल हुए पूर्व सैनिकों से मुलाकात में एक्स सर्विसमैन कंट्रीब्यूटरी हेल्थ स्कीम (ECHS) में कई खामियों का खुलासा हुआ।

पूर्व सैनिकों ने बताया कि चिकित्सा प्रतिपूर्ति में देरी, दवाइयों की कमी, अस्पतालों द्वारा इलाज से इनकार तथा बकाया भुगतान के कारण अस्पतालों का योजना से बाहर होना जैसी समस्याएँ लगातार बढ़ रही हैं।

उल्लेखनीय है कि 72 लाख से अधिक पूर्व सैनिक एवं उनके परिवार इस योजना पर निर्भर हैं।

इस विषय को संसद में उठाए जाने के बावजूद सरकार की ओर से स्पष्ट और संतोषजनक उत्तर नहीं दिया गया।

Comptroller and Auditor General of India की हालिया रिपोर्ट में भी ECHS के लिए अपर्याप्त वित्तीय संसाधनों की बात कही गई है।

डॉ. आलम ने विकलांग पूर्व सैनिकों की पेंशन पर कर लगाने के प्रस्ताव को भी अनुचित बताते हुए इसे तत्काल वापस लेने की मांग की है।

उन्होंने सरकार से मांग की है कि पूर्व सैनिकों के सम्मान एवं अधिकारों की रक्षा हेतु तत्काल प्रभावी कदम उठाए जाएं।

12
7377 views

Comment