21 विधानसभा नहटौर आदरणीय राजीव पवार जी भाजपा कार्यकर्ता को देखने उमड़ी भीड़।
आज दिनांक 2अप्रैल 2026 हनुमान जन्मोत्सव पर स्थान स्थान मन्दिरों पर जाकर प्रसाद वितरण किया जब व्यक्तियों को जानकारी प्राप्त हुई तो बहुत संख्या में व्यक्तियों ने उनका ह्रदय से स्वागत किया । आदरणीय राजीव पवार जी ने कई ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर ग़रीब व लाचार महिला व पुरुषों की समस्याओं को सभी के मध्य बैठकर उनकी समस्याओं को सुना व कुछ समस्याओं का तुरन्त ही निस्तारण किया और बाकी समस्याओं के समाधान हेतू आश्वासन दिया।
ग्रामीण क्षेत्रों के लाचार माताओं, वरिष्ठ व्यक्तियों ने इस बार उनको अपना आशीर्वाद प्रदान कर ईश्वर से प्रार्थना की 21 विधानसभा सभा नहटौर से आदरणीय राजीव पवार जी को विधायक अवश्य होना चाहिए जबकि आदरणीय राजीव पवार जी मात्र जन संपर्क व उनके लंबित कार्यों के प्रति भ्रमण कर रहे थे न कि प्रचार। अधिकांश सूत्रों के अनुसार जनता आदरणीय राजीव पवार जी को ही विधायक के पद पर देखने हेतू अति उत्सुक है।