हनुमान जयंती पर सामूहिक हनुमान चालीसा, प्रसाद वितरण एवं चोला चढ़ाने का आयोजन, भगवान परशुराम जयंती के तीन दिवसीय कार्यक्रमों की भी हुई घोषणा
मेरठ। भगवान परशुराम जयंती उत्सव समिति द्वारा दशावतार भगवान परशुराम मंदिर प्रांगण में हनुमान जयंती के अवसर पर श्रद्धा और उत्साह के साथ धार्मिक आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा का पाठ किया गया, जिसके बाद श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरण किया गया। इस दौरान भक्तिभाव से हनुमान जी को चोला भी चढ़ाया गया।
इस अवसर पर सच्चिदानंद शर्मा, मुकेश शर्मा, विवेक गौड़, सुभाष शर्मा, राकेश गौड़, कन्हैया शर्मा, सुशील बंसल, मधुमय शर्मा सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान आगामी भगवान परशुराम जयंती पर आयोजित होने वाले तीन दिवसीय कार्यक्रमों की रूपरेखा भी घोषित की गई। इसमें शोभायात्रा, ध्वजारोहण, यज्ञ एवं शौर्य यात्रा जैसे विशेष आयोजन किए जाएंगे। समिति ने इन कार्यक्रमों के लिए मुकेश शर्मा को मुख्य संयोजक घोषित किया, जबकि राकेश गौड़ को संयोजक की जिम्मेदारी सौंपी गई।
साथ ही राकेश गौड़ को यह विशेष दायित्व भी दिया गया कि वे मेरठ महानगर में निकलने वाली समस्त शौर्य यात्राओं से समन्वय स्थापित करेंगे, ताकि आयोजन को भव्य और सफल बनाया जा सके। संपर्क सूत्र : 8273308654