जमशेदपुर में ‘न्यू सुख सागर’ का शाही आगाज़, शुद्ध शाकाहारी व्यंजनों का मिलेगा खास अनुभव
जमशेदपुर: साकची स्थित कालीमाटी रोड पर नेशनल इलेक्ट्रॉनिक के सामने सुपर सेंटर की पांचवीं मंजिल पर शहर के प्रसिद्ध शाकाहारी रेस्तरां ‘न्यू सुख सागर’ ने एक बार फिर अपने उत्कृष्ट स्वाद और गुणवत्ता के साथ ग्राहकों के बीच खास पहचान बना ली है। वर्षों से शुद्ध शाकाहारी भोजन के लिए चर्चित यह रेस्तरां अब शहरवासियों को शाही स्वाद का नया अनुभव कराने के लिए पूरी तरह तैयार है।
रेस्तरां के संचालक श्री चेतन राठौड़ ने जानकारी देते हुए बताया कि ‘न्यू सुख सागर’ में भारतीय संस्कृति की झलक के साथ देशभर के प्रसिद्ध शाकाहारी व्यंजन उपलब्ध हैं। यहां आने वाले ग्राहकों को एक ही स्थान पर इंडियन, चाइनीज, कॉन्टिनेंटल और मैक्सिकन व्यंजनों का स्वाद चखने का अवसर मिलेगा। उन्होंने बताया कि उद्घाटन के अवसर पर ग्राहकों के लिए विशेष ऑफर भी रखा गया है, जिसके तहत 30 अप्रैल तक 1000 रुपये या उससे अधिक की बिलिंग पर 10 प्रतिशत की छूट दी जा रही है।
रेस्तरां में कुशल और अनुभवी रसोइयों द्वारा तैयार किए गए व्यंजन न केवल स्वादिष्ट हैं, बल्कि गुणवत्ता और स्वच्छता का भी विशेष ध्यान रखा जाता है। संगीतमय माहौल और आकर्षक इंटीरियर के बीच ग्राहकों को एक सुखद और आरामदायक अनुभव देने की पूरी व्यवस्था की गई है।
‘न्यू सुख सागर’ सिर्फ खाने-पीने तक सीमित नहीं है, बल्कि यहां छोटे-छोटे बर्थडे पार्टी, किटी पार्टी और अन्य पारिवारिक आयोजनों के लिए भी बेहतरीन सुविधा उपलब्ध है। शहर के लोगों के लिए यह जगह अब एक पसंदीदा डाइनिंग डेस्टिनेशन बनती जा रही है, जहां स्वाद के साथ-साथ माहौल का भी पूरा आनंद लिया जा सकता है।
गौरतलब है कि ‘न्यू सुख सागर’ वर्ष 2002 से ही शहर में अपनी सेवाएं दे रहा है और तब से लेकर अब तक यह गुणवत्ता वाली सामग्री और उत्कृष्ट स्वाद के लिए जाना जाता रहा है। ग्राहकों के भरोसे और संतुष्टि को बनाए रखते हुए रेस्तरां लगातार अपनी सेवाओं में सुधार करता रहा है।
उद्घाटन समारोह के मौके पर चेतन राठौड़, हितेश राठौड़, आदर्श राठौड़ और शिवम राठौड़ सहित शहर के कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने ‘न्यू सुख सागर’ की पहल की सराहना करते हुए इसे शहर के लिए एक शानदार भोजन स्थल बताया।